पति को अपना कैसे बनाये – सिर्फ 5 तरीके से बनाये पति को हमेशा के लिए अपना

Spread the love

पति को अपना कैसे बनाये – सिर्फ 5 तरीके से बनाये पति को हमेशा के लिए अपना – क्या आपके पति भी आपकी प्रवाह नहीं करते हैं। अगर आपका पति हमेशा आपको इग्नोर करता हैं और दूसरों की तुलना में आपको कम अहमियत देता हैं तो इस पोस्ट को जरुर पढ़ें। कई बार होता क्या हैं की पति सिर्फ अपनी मां और घर के अन्य सदस्यों की बात मानता है लेकिन पत्नी की बातों को पूरी तरह से इग्नोर करता हैं। एस में पत्नी के मन में तरह तरह के सवाल उठने लगते हैं। अगर पति आपके फीलिंग की कद्र नहीं करता हैं और आपके बारें में नहीं सोचता हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताउंगी जो आपके पति को आपकी ओर इंटरेस्ट बढ़ाने में मदद करेगा।

पति को अपना कैसे बनाये
पति को अपना कैसे बनाये

यह पोस्ट उन पत्नियों के लिए हैं जो अपने पति को अपना बनाना चाहती हैं। पति को अपना बनाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। अगर पति आपकी बातों को अनसुना करता हैं या आपकी कोई सलाह नहीं मानता हैं तो नीचे बताये गए टिप्स की मदद से आपको काफी मदद मिलेगी। पति को अपना कैसे बनाये इसकी जानकारी नीचे पढ़ें।

5 तरीके – पति को अपना कैसे बनाये

हर पत्नी चाहती हैं की पति सिर्फ उसके बारें में सोचे और उसकी बातों सुने। जब पत्नी को एहसास होता हैं की पति किसी दुसरे के करीब जा रहा हैं तो ऐसे में पत्नी अंदर ही अंदर टूट जाती हैं। नीचे पति को अपना कैसे बनाये इसकी जानकारी प्रदान की गयी हैं।

1. लड़ाई झगड़े न करें

अगर आप पति को अपना बनाना चाहती हैं तो पति से बहस करने से आपको बचना चाहिए। छोटी-मोटी लड़ाई झगड़े भी कभी-कभी इतने बढ़ जाते हैं की पति पत्नी से दूर हो जाता हैं। ऐसे में पति को लगता हैं की पत्नी उससे प्यार ही नहीं करती हैं। कुछ पत्नियों की आदत होती हैं की वह छोटी-छोटी बातों पर पति को ताने देने लगती हैं। पति को अपने वश में करना हैं तो अपने बर्ताव पर ध्यान रखें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पति को दुःख होता हैं। जब पति-पत्नी में लड़ाई होता हैं तो पति का झुकाव अपनी माँ की तरफ ज्यादा हो जाता हैं। पति की माँ से भी अच्छा बर्ताव करें। अपने सास से लड़ाई झगड़े न करें। अगर आप सास से लड़ाई झगड़े करेंगी तो निश्चित ही पति आपसे दूर होने लगेगा।

Also, Read करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023

2. प्यार जताकर पति को अपना बनाये

प्यार जताकर पति को अपना बनाये
2. प्यार जताकर पति को अपना बनाये

जी हाँ, पति-पत्नी का रिश्ता प्यार की डोरी से ही बंधा हैं। इस रिश्ते में विश्वास का होना भी जरुरी हैं। पति पर अकारण शक करना, घर पर देर से लौटने पर उल्टी सीधी बातें करना, पति को आपसे दूर कर सकती हैं। इसलिए पति से प्रेम करें। पति को उनके मनपसंद का भोजन बनाकर खिलाएं और जरूरत पड़े तो ऑफिस के काम में हेल्प करें। मोबाइल से ज्यादा पति के साथ समय स्पेंड करने की कोशिश करें। रात में रोमांस करें और ढेर सारी अच्छी-अच्छी बातें करें। इससे पति का टेंशन भी दूर होगा और आपसे अटैचमेंट भी बढेगा।

Also, Read प्रेगनेंसी में पति से कब दूर रहना चाहिए – जानें की दुरी कब हैं आवश्यक

3. खुबसुरत दिखने की कोशिश करें

दोस्तों, पति को अपना बनाने या अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपका खबसूरत दिखना भी जरुरी हैं। खुद को फिट रखें क्योकिं मोटी औरतें पुरुषों को पसंद नहीं आती हैं। सुबह उठकर योग करें। हेल्दी खाना खाएं। त्वचा को खुबसुरत और गोरा बनाने के लिए घरेलु टिप्स और उपाय की मदद लें। इसके अलावे फिट कपड़े भी पति को आकर्षित करता हैं। ऐसे कपड़े पहने जिसे देखकर ही पति आपकी ओर खिंचा चला आएं।

Also, Read अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

4. पति की बातों को मानकर पति को अपना बनाये

अगर पति को अपना बनाना हैं तो उनकी बातों को मानना भी बेहद जरुरी हैं। अगर कोई पत्नी पति की बातों को नहीं मानती हैं तो ऐसे में पति भी पत्नी की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। यह शीत युद्ध की स्थिति हैं। इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको पति की बातों को मानना चाहिए। अगर आपको पति की बातें अच्छी नहीं लग रही हैं तो उसका विरोध भी नहीं करें। इससे पति को लगेगा की आप उनका आदर करती हैं और उनसे प्यार करती हैं। पति को अपना कैसे बनाये यह सब आप पर ही डिपेंड करता हैं। इसलिए पति के साथ अच्छा व्यवहार करें।

Also, Read पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है

5. माफ़ी मांगने से पीछे न हटें

पति-पत्नी के रिश्ते में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता हैं। अगर कभी आपसे गलती हो जाएँ तो माफ़ी मांगने से पीछे न हटें। यकीन मनियें अगर आपको अपनी गलती के लिए पति से माफ़ी मांगती हैं तो पति का झुकाव आपकी तरफ हो जाएगा। पति से वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। दोनों ही को एक दुसरे का सम्मान करना चाहिए। घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं। परन्तु माफ़ी मांगने से मन मुटाव का अंत तो होता ही हैं साथ ही पति को भी अपनी गलती का एहसास होता हैं।

Also, Read पति को पत्नी का कौन सा अंग नहीं छूना चाहिए / स्त्रियों के किस अंग को छूना शुभ माना जाता है

निष्कर्ष – पति को अपना कैसे बनाये

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पति को अपना कैसे बनाये – सिर्फ 5 तरीके से बनाये पति को हमेशा के लिए अपना। मुझे आशा हैं की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। पति को अपना बनाने के लिए ऊपर बताएं गए टिप्स जरुर फॉलो करें। पति को अपने वश में करने के लिए आपको प्रेम का सहारा लेना चाहिए। पति के परिवार भी आपका ही परिवार हैं इसलिए सास ससुर का भी ख्याल रखें। पति की जरूरतों का ध्यान रखना भी पत्नी का कर्तव्य हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट पति को अपना कैसे बनाये – सिर्फ 5 तरीके से बनाये पति को हमेशा के लिए अपना , बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया के जरिए शेयर जरुर करें।

Also, Read पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

1 thought on “पति को अपना कैसे बनाये – सिर्फ 5 तरीके से बनाये पति को हमेशा के लिए अपना”

Leave a Comment