पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय

Spread the love

पति को कैसे सुधारें – क्या आप अपने पति की गलत आदतों से परेशान हैं अगर हाँ तो निश्चिंत रहे। इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसे बेहतरीन तरीके बताने जा रही हूँ जो आपकी इस समस्या का सबसे उचित समाधान हैं। पति को सुधारना उतना मुश्किल भी नहीं हैं जितना लोग समझते हैं। पतिको सुधारने के लिए मैं आपको 7 उपाय बताउंगी जिसकी मदद से पति को गलत आदतों से बचा सकती हैं। दोस्तों एक परिवार तभी खुशहाल रह सकता हैं जब परिवार का हर सदस्य समझदार हो और गलत आदतों से दूर हो। तो आइयें जानते हैं की पति को कैसे सुधारें जिससे फिर से घर में शांति कायम हो सकें।

पति को कैसे सुधारें - पति के बिगड़ने की वजह और उपाय
पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय

पति पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र रिश्ता होता हैं। अगर दोनों की सोच अलग हैं तो परिवार में अशांति का माहौल का आना लाजमी हैं। खैर हर पति पत्नी में थोड़ी अनबन तो होती ही हैं। लेकिन अगर आपके पति आपके और परिवार के बारें में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं या आपकी जरूरतों के बारें में न सोचकर पैसे की बर्बादी करते हैं तो यह एक बड़ी समस्या हैं। दरसल बच्चो से लेकर पुरे परिवार की जिमेदारी पति पर ही होती हैं। ऐसे में अगर घर का मुखिया ही बिगड़ जाएँ तो परिवार टूट कर बिखड़ने लगता हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आपको नीचे बताएं गए उपाय जरुर करने चाहिए।

बिगड़ने का कारण – पति को कैसे सुधारें

सबसे पहले तो यह जानना आवश्यक हैं की आपके पति में क्या खराबी हैं। जब आप खराबी की वजहों को जान जाएँगी तो पति को सुधारने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए आपको पति के बिगड़ने के कारणों के साथ-साथ विस्तार से सुधारने के भी उपाय बताती हूँ।

1. गलत संगत से बचाएं

कहते हैं न की जैसी संगत वैसी ही रंगत यानी अगर आप गलत संगत में रहेंगे तो आप भी वैसे ही हो जायेंगे। अगर आपके पति के दोस्त गलत स्वाभाव वाले या गलत आदतों के शिकार हैं तो आपके पति भी धीरे-धीरे वैसे ही हो जायेंगे। पति के दोस्त अगर दिन रात शराब, जुएँ, लड़की आदि के चक्कर में रहते हैं तो ऐसे दोस्तों से पति को दूर रखने में ही भलाई हैं। ऐसे में आपको अपने पति को ऐसे दोस्तों से दूर रहने की सलाह देनी चाहिए। आप अपने पति से कहे की कोई जॉब करें या कोई business करें। आप अपने पति को कुछ ऐसे Business Ideas बता सकती हैं जिस बिज़नस में उन्हें दोस्तों के लिए वक़्त न मिलें। इस तरह गलत संगत से पति को दूर रख सकती हैं।

Also, Read लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – 5 इशारे

2. रोजगार करने के लिए कहें

कहते हैं न खाली मन शैतान का, जब हम खाली बैठे रहते हैं तो हमारा मन गलत अक्सर हमें भ्रमित करता हैं। महंगाई के समय में एक परिवार को पालना बेहद कठिन काम हैं। ऐसे में अगर आपके पति दिन भर घर में खाली बैठे रहते हैं तो परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता हैं ऐसे में स्त्रियाँ अक्सर यह पूछती हैं की पति को कैसे सुधारें ?। दोस्तों जब परिवार आर्थिक संकट से घिरा होता हैं तो घर में अशांति का माहौल होता हैं। छोटी-छोटी बातों पर ही घर में झगड़े शुरू हो जाते हैं। इन झगड़ो का प्रभाव अक्सर बच्चो पर अधिक पड़ता हैं।

अगर आपके पति जॉब या बिज़नस नहीं करते हैं तो उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों का एहसास कराएँ। बच्चो के भविष्य की चिंता अपने पति के सामने जाहिर करें। एक पिता कभी नहीं चाहेगा की उसका बच्चा अनपढ़ और बेरोजगार रहें। आप चाहे तो बिज़नस में अपने पति की हेल्प कर परिवार की आर्थिक संकट को उबार कटी हैं।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

3. लड़की या औरत के चक्कर से पति को कैसे सुधारें

शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां पति पर आ जाती हैं। ऐसे में अगर पति, पत्नी को छोडकर किसी दुसरे स्त्री के चक्कर में हैं तो इससे पैसे की बर्बादी के साथ-साथ समाज में इज्जत की कमी भी आ जाती हैं। कई बार तो पुरुष किसी दुसरे स्त्री के झांसे में आकर अपना सारा पैसा उनपर लुटा देते हैं ऐसे में परिवार आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक परेशानियों से जूझने लगता हैं। ऐसे में पति को कैसे सुधारें यह सवाल अक्सर ही महिलाएं करती हैं। दोस्तों इस स्थिति से पति को निकालने के लिए आपको खुद पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हैं।

अगर आप अपने शरीर को स्लिम और फिट रखेंगी तो पति कभी दूसरी औरत की तरफ आकर्षित नहीं होंगे। इसके अलावे बच्चे होने के बाद महिलायों का ध्यान सिर्फ बच्चे की तरफ ही होता हैं लेकिन कभी-कभी पति से भी 2, 4 मीठे बोल बोलकर उनके साथ रोमांस के लिए समय जरुर निकालें। यकीन मानिए पति किसी दूसरी औरत की तरफ देखेंगे भी नहीं।

Also, Read लड़के धोखा क्यों देते हैं (Ladke Dhokha Kyon Dete Hain)

4. जुएँ और शराब से पति को कैसे सुधारें

जुएँ और शराब के कारण कई हँसते खेलते घर को बर्बाद होते हुए मैंने खुद देखा हैं। जुआ में लोग पैसे के साथ-साथ घर बार सब हार बैठते हैं। महाभारत में युधिष्टिर जुएँ की लत के कारण अपनी पत्नी को ही हार गए। इस जुएँ के कारण एक महा भीषण युद्ध हुआ। आप इससे अंदाजा लगा ही सकते हैं की जुएं की लत कितना अधिक खतरनाक हैं। वही शराब के कारण अक्सर ही घर में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। जुएँ और शराब से आर्थिक तौर पे हानि का सामना तो करना ही पड़ता हैं साथ ही ये लत आपको मानसिक रूप से भी बीमार कर देता हैं।

आजकल तो लोग ऑनलाइन जुआ खेलने लगे हैं। सरकार भी ऐसे apps पर पाबन्दी नहीं लगा रही हैं। जुएँ की लत को मानसिक बीमारी के तौर पे देखा जाता हैं। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आप किसी मनोचिकित्सक की मदद ले सकती हैं। साथ ही आप अपने प्यार से भी पति को इस लत से छुटकारा पाने में मदद कर सकती हैं।

Also, Read करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023

5. कमाई अठन्नी और खर्चा रूपया

यह कहावत कमाई अठन्नी और खर्चा रूपया बहुत पुराना हैं। अगर आपके पति के भी खर्चे बेलगाम हो चुके हैं तो यह चिंता का विषय हैं। गलत आदतों जैसे शराब पीना और दोस्तों के साथ रोज रोज पार्टी करने की आदतों के कारण पैसे अधिक खर्च हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सैलरी मिलने पर पति से पॉकेट खर्च छोडकर सारे पैसे अपने पास रखें। इस तरह आप अपने अनुसार पैसे को मैनेज कर सकती हैं। साथ ही आपको भी बेकार के खर्चे जैसे बेफिजूल की शौपिंग, रोज-रोज रेस्टोरेंट जाना आदि पर लगाम लगाना चाहिए।

Also, Read पत्नी अपने पति से दूर क्यों रहती है – दूरियों की वजह जाने

निष्कर्ष

पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय तो आपने इस पोस्ट में विस्तार से पढ़ा। कई बार कम सैलरी और ज्यादा महंगाई के वजह से भी पत्नियाँ पति पे शक करती हैं। साथ ही अगर आपके पति को ऊपर बताएं गए किसी गंदी लत के शिकार हैं तो इस स्थिति में लड़ने झगड़ने के बजाय सही समय देखकर पति से प्यार से बात करना चाहिए। कहते हैं की प्यार में व्यक्ति गन्दी से गंदी लत को भी छोड़ देता हैं।

दोस्तों पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय के इस आर्टिकल में मैंने आपको विस्तारपूर्वक पति के बिगड़ने और पति को सुधारने के उपाय बताएं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के बीच या शादी शुदा मित्रों के बीच शेयर जरुर करें।

Also, Read पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?