सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत

Spread the love

सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत – पेड़-पौधे प्रकृति के एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। सपने में पेड़-पौधे या फुल पत्तियों का दिखाई देना विशेष संकेत देते हैं। हिन्दू धर्म में फुल-पत्तियों से भगवान की पूजा भी की जाती हैं। सपने में अलग-अलग रंग और प्रकार के फूलों का दिखना भिन्न-भिन्न संकेत देते हैं। भगवान की पूजा में उपयोग में आने वाले फूलों का सपने में दिखना कोई आम बात नहीं हैं। दरसल शास्त्रों के अनुसार, फूलों का स्वप्न में दिखना आने वाले अच्छे और बुरे दिनों का सूचक हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की सपने में बहुत सारे फूल देखना और पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत
सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत

फुल का उपयोग शोभा बढ़ाने और पूजा कार्यों के लिए सबसे अधिक किया जाता हैं। फूलों की सुगंध व्यक्ति के मन को प्रफुल्लित कर देता हैं। अशांत मन भी इसकी सुगंध से तरोताजा हो जाता हैं। फुल से जुड़े सपने व्यक्ति की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थितियों के बारें में बताने की कोशिश करता हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं की सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में पीला गेंदा फूल देखना

गेंदे का पीला फुल अगर स्वप्न में दीखता हैं तो इसका मतलब हैं की जल्द ही आपके द्वारा कुछ ऐसे कार्य पूर्ण होंगे जिससे समाज और परिवार का कल्याण होगा। इससे आपकी इज्जत बढ़ेगी। यह सपना शुभ और फलदायी हैं जिसका यह भी अर्थ हैं की आपके द्वारा भविष्य में होने वाले अच्छे कर्म से लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता बेहद आसान हो जाएगा।

सपने में सफेद फूल देखना

सपने में सफेद फूल देखना
सपने में सफेद फूल देखना

अगर आपने सपने में सफेद फुल देखा हैं तो आप बड़े भाग्यशाली हैं। सफ़ेद फुल का सपने में आना इंगित करता हैं की आपका जीवन शांति पूर्ण व्यतीत होगा। अगर घर में प्रॉपर्टी या किसी अन्य कारणों से रोज-रोज लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो इसपर जल्द ही विराम लगेगा। अगर आप गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो अब वो समय आ गया जब आपकी किस्मत साथ देना शुरू करेगी। पैसे की तंगी और कर्ज जैसे परिस्थितियों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा। सपने में सफेद फूल देखना कैसा होता है यह तो आप जान ही चुके हैं अब जानते हैं की सपने में लाल फूल देखना क्या संकेत देता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत

सपने में लाल फूल देखना

लाल फुल देखने में बहुत आकर्षक लगता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, लाल कलर के फूल माँ शक्ति अर्थात दुर्गा के आशीर्वाद को दर्शाता हैं। लाल फुल प्रेम और सद्भावना का प्रतिक हैं। इस सपने का अर्थ हैं की आपके जीवन में लाइफ पार्टनर का एक महत्वपूर्ण रोल शुरू होने वाला हैं। शादी शुदा व्यक्ति के सपने में लाल फुल का आना इशारा करता हैं की आपकी लाइफ काफी रोमांचक और प्यार भरा होने वाला हैं। आप दोनों के बीच का प्रेम दूसरों के लिए मिसाल कायम करेगा। वह अविवाहित व्यक्ति के स्वप्न में इस फुल का दिखना इंगित करता हैं की जल्द ही आपका लाइफ पार्टनर मिलने वाला हैं।

यह भी पढ़ें सपने में मोर को पकड़ते हुए देखना / सपने में मोर पंख इकट्ठे करना कैसा होता हैं

सपने में गुड़हल का लाल फूल देखना

गुड़हल का लाल फूल माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी और गणेश जी को अति प्रिय हैं। सपने में गुड़हल का लाल फूल देखना बहुत शुभ माना जाता हैं। निकट समय नए कार्यों के शुभारम्भ के लिए बहुत अच्छा हैं। आपके अंदर का उत्साह और आत्मविश्वास कई गुणा बढ़ जाएगा। आप अपने जीवनसाथी के पहले से भी ज्यादा करीब आएंगे। मुश्किल वक्त में भी आप एक दुसरे की बातों को शांति पूर्वक सुन कर बुरी परिस्थितियों का सामना कर उसे हरा पाएंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सफलता को सुनिश्चित करेगा।

सपने में पीला कनेर का फूल देखना

दोस्तों, सपने में पीला कनेर का फूल देखना इशारा हैं की आपको किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले दोबारा जरुर सोचना चाहिए। आपकी एक छोटी सी गलती आपके रिलेशनशिप, जॉब और व्यवसाय में समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए आपको सचेत और सावधान रहना चाहिए। यह सपना आपके अंदर की खूबियों को बाहर लाने के लिए प्रेरित करता हैं। आप एक सकारात्मक सोच वाले इन्सान हैं। जीवन के प्रति आपकी सोच औरों की तुलना में बिल्कुल अलग हैं। आप प्रतिभावान हैं परन्तु पूर्ण रूप से अपनी क्षमताओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें सपने में दो कुत्ते देखना और हमला करना करना शुभ या अशुभ

सपने में बहुत सारे गुलाब के फूल देखना

दोस्तों, सपने में बहुत सारे गुलाब के फूल देखना अभूतपूर्व सफलता की ओर इशारा करता हैं। अगर आप जीवन में हो रही उथल-पुथल से परेशान हैं तो निश्चिंत रहे क्योकिं जल्द ही पैसों की बारिश होने वाली हैं। यह सपना जीवनसाथी से बेइंतहा प्यार मिलने की ओर भी इशारा करता हैं। भाग्य आपके साथ हैं जिसकी वजह से व्यापार में भी लाभ की प्रबल संभावना हैं।

यह भी पढ़ें सपने में मामा का परिवार देखना और बेटी को देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में आम का फूल देखना

दोस्तों, आम का फुल सपने दिखाई दे रहा हैं तो इसका मतलब हैं की आने वाले कुछ महीने आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्य के रास्ते में कुछ परेशानियां जरुर आपको फेस करनी पड़ेगी लेकिन अंतत: आप सफल होंगे। जिस क्षेत्र में आप वर्तमान में नौकरी या व्यवसाय में सक्रीय हैं उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको कर्म करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने

सपने में बैंगनी फूल देखना

बैंगनी फूल ख़ुशी और प्रेम का प्रतिक हैं। प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं जल्द दूर हो सकती हैं। आपका पार्टनर बिल्कुल लॉयल हैं। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा जिसके कारण घर में लड़ाई झगड़े नहीं होंगे। घर का हर सदस्य एक दुसरे से प्रेम करेंगे और हर मुसीबत में एक साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

सपने में सदाबहार के फूल देखना

यह फुल त्रिदेवियों को बहुत पसंद हैं। सनातन धर्म प्रतिदिन पूजा के लिए इसी फुल का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता हैं। यह फुल साल के १२ महीने खिलते रहते हैं। सपने में सदाबहार के फूल देखना शुभ माना जाता हैं जिसका अर्थ हैं की माताओं का आशीर्वाद आपके ऊपर हैं। जिस प्रकार यह फूल हर मौसम में खिलता रहता हैं उसी प्रकार आपको भी हर परिस्थिति का सामना बिना डरे और रुके करना चाहिए। एक समय ऐसा आएगा जब आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। कर्म करते रहे यही इस सपने का मूल सन्देश हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना कैसा संकेत देता हैं। हिन्दू धर्म में फूल और कुछ पेड़ पौधे की पत्तियां बहुत ही पवित्र मानी जाती हैं। सपने में अलग-अलग प्रकार और रंग के फूल भविष्य और वर्तमान में घटित होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारें में बताता हैं। सपने में सदाबहार के फूल देखना और सपने में आम का फूल देखना ये सभी शुभ घटनाक्रम की ओर इशारा करते हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को अपने मित्र के साथ शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

Leave a Comment