सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों को शांत करने के उपाय

Spread the love

सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों को शांत करने के उपाय – क्या आपका भी जीवन ग्रह दोषों की वजह से अस्त-व्यस्त हो चूका हैं अगर हाँ तो आज की यह खास लेख पूरा जरुर पढ़ें। ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन को स्वर्ग या नर्क के समान बना सकता हैं। सनातन धर्म में 9 ग्रह हैं हालांकि इन 9 ग्रहों में सम्मिलित राहू केतु को छाया ग्रह कहा जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अन्य 7 ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि हैं। शनि, राहू, केतु और मंगल का अशुभ प्रभाव व्यक्ति को शारीरिक और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर कर देता हैं। नीचे विस्तार से सभी ग्रहों का एक मंत्र और एक ही उपाय के बारें में बताया गया हैं।

सभी ग्रहों का एक ही उपाय
सभी ग्रहों का एक ही उपाय

नौ ग्रहों की कुंडली में शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति कभी भी दुःख का सामना नहीं करता हैं। व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्य को बिना किसी रुकावट के पा लेता हैं। अगर आप स्योर नहीं हैं की किन ग्रहों के प्रभव के चलते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं तो सभी ग्रहों का एक ही उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी ग्रहों को शांत करने के उपाय क्या हैं। सभी ग्रहों का एक ही उपाय की जानकारी भी इस लेख में दी गयी हैं।

सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों को मजबूत कैसे करें

सभी ग्रहों का एक ही उपाय - सभी ग्रहों को मजबूत कैसे करें
सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों को मजबूत कैसे करें

जब किसी व्यक्ति ग्रह दोष से जूझ रहा होता हैं तो उसे कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। अगर आपके जीवन में सबकुछ उल्टा हो रहा हैं तो यह ग्रह दोष की वजह से होता हैं। ग्रह दोष के वजह से विवाह में देरी, गरीबी, व्यवसाय का ठप पड़ना, घर में रोज-रोज लड़ाई झगड़े और शारीरिक और मानसिक कष्ट जैसी समस्याएं आती हैं। वही जब ग्रह शुभ और मजबूत स्थिति में कुंडली में होते हैं तो तो जीवन में सुखमय रहता हैं। ज्योतिष शास्त्र द्वारा सुझाएं गए सभी ग्रहों का एक ही उपाय हैं जो सबसे कारगर हैं। तो आइए विस्तार से सभी ग्रहों का एक ही उपाय के बारें में जानते हैं।

1. बृहस्पति ग्रह दोष होने पर उपाय

अगर बृहस्पति ग्रह दोष की वजह से आपका जीवन प्रभावित हो रहा हैं तो गुरुवार के दिन का चयन करें। बृहस्पति ग्रह दोष होने पर मान-सम्मान को भारी क्षति पहुंचती हैं। इसके अलावे व्यक्ति के जरुरी चीजों की चोरी होने लगती हैं। प्रत्येक गुरुवार के दिन आसपास के किसी पीपल के वृक्ष की जड़ में जल देने के बाद पीले रंग के धागे को चारों तरफ 11 बार लपेटे। साथ ही ऊं बृं बृहस्पते नम: मंत्र को कम से कम 11 बार बोले। इस दिन सामर्थ्य अनुसार दान जरुर करें।

ध्यान रहे इस दिन आपको किसी प्रकार का गलत आहार जैसे – मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना हैं। हिन्दू धर्म एक अनुसार किसी भी दिन इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित हैं। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्त्व हैं। पूजा में पीले कपड़े धारण करें। भोजन में हल्दी का उपयोग अवश्य करें। आप चाहे तो सर पर हल्दी से बने तिलक को लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें राहु के उपाय किस दिन करें – राहु को शांत करने के घरेलू उपाय

2. राहु के एक उपाय

राहू दोष होने पर व्यक्ति अत्यधिक क्रोधी प्रवृति का हो जाता हैं। अकारण लड़ाई-झगड़े होना इस दोष के लक्ष्ण हैं। अगर जॉब और व्यापार में अक्सर परेशानी आ रही हैं तो यह भी राहू दोष के चलते हो सकता हैं। इस स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। अकारण वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। राहू दोष के निवारण हेतु ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताएं गए हैं।

राहू का एक ही उपाय इस ग्रह के दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम हैं। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको प्रतिदिन माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। ॐ ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप पूजा के दौरान करते रहें। ध्यान रहे की माता सरस्वती की पूजा में नीले रंग के फूल और एक चांदी का सिक्का चढ़ाना हैं। पूजा सम्पन्न होने के बाद उस सिक्के को अपने दाएं जेब में रखें।

यह भी पढ़ें रुपया नहीं दे तो कौन सा टोटका करें – सबसे कारगर 5 टोटका

3. केतु दोष का एक उपाय

केतु राहू का ही अंग हैं। इसका बुरा प्रभाव व्यक्ति के मन को भ्रमित करता हैं। व्यक्ति सही गलती की पहचान करने में असमर्थ हो जाता हैं। इस दोष के चलते व्यक्ति की सम्पत्ति धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं। व्यक्ति का स्वास्थ्य और भविष्य दोनों ही खराब होने लगता हैं। इस दोध के निवारण हेतु प्रतिदिन काले रंग के कुत्ते को भोजन देने के साथ-साथ उसकी सेवा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें गूलर का पेड़ शुभ है या अशुभ – गूलर के पेड़ का टोटका

4. सूर्य के एक उपाय

सूर्य दोष आपके जीवन के मुख्य लक्ष्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं। इस दोष से पीड़ित लोगों को शारीरिक और आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ता हैं। इस दोष से बचने के लिए ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए रोज स्नान के पश्चात पूर्व की ओर मुख करके भगवान सूर्य को जल दें।

यह भी पढ़ें सपने में भैंस मारे तो क्या होता है / सपने में भैंस को गुस्से में देखना

5. शनि दोष के उपाय

शनि देव को न्याय का देवता कहते हैं अर्थात जैसा आप कर्म करते वैसा ही शनि देव आपको फल देते हैं। शनि की की साढ़े साती के प्रभाव में आने पर व्यक्ति शरीर और मन से अत्यंत दुर्बल हो जाता हैं। बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं। विवाह, सम्पत्ति और आपके शरीर पर इस दोष का खास असर पड़ता हैं। अगर आपको शनि दोष से बचना हैं तो प्रतिदिन खाने से पूर्व मछली, गाय और काले कौआ को जल और भोजन जरुर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि दोष से बचने के लिए जरुरतमन्द लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए। ॐ शं शनिश्चराय नम: का जाप करते हुए शनी मन्दिर जरुर जाएं और उनपर सरसों का तेल चढ़ाकर पूजा करें।

यह भी पढ़ें शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाने के फायदे – शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए या नहीं

6. बुध के कमजोर होने पर करें यह उपाय

कुंडली में बुध के कमजोर होने पर व्यक्ति अकारण टेंशन में रहने लगता हैं। आर्थिक हानि की भी प्रबल सम्भावना रहती हैं। बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए आपको प्रतिदिन 108 बार ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मन्त्र का जप करते रहना चाहिए। वैसे पशुओं की देखभाल और भोजन कराना चाहिए जो भोजन ढूंढने में सक्षम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए – किस चीज के दीपक से आती हैं खुशहाली

7. मंगल दोष दूर करने का ग्रहों का एक उपाय

मंगल दोष की वजह से रिश्तों में अनबन और विवाह में कई अर्चने आती हैं। मंगल की कुंडली में कमजोर स्थिति आपके लाइफ में हमसफर के एंट्री को ब्लॉक कर सकता हैं। मंगल दोष दूर करने का एक ही उपाय हैं हनुमान जी की प्रतिदिन पूजा करना। पूजा करने के दौरान हनुमान मन्त्र ” ॐ हं हनुमते नम: ” मंत्र का जाप करें। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सिंदूर जरुर चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें राहु-केतु और शनि को प्रसन्न करने के खास उपाय

8. शुक्र दोष से बचने का एक उपाय

ॐ द्रां द्रीं दौं सः शुक्राय नमः मंत्र शुक्र दोष से बचने का एक बेहतरीन उपाय हैं। जब कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में होता हैं तो पति-पत्नी के बीच का संबंध बद से बदत्तर हो जाता हैं। त्वचा से जुडी समस्याएं प्रभावित व्यक्ति को परेशान करने लगता हैं। शुक्र की स्थिति कुंडली में कमजोर हो तो रोज सुबह स्नान के बाद लाल कपड़े के आसन को साफ़ कर माँ लक्ष्मी को उसपे विराजमान करें। उसके बाद लड्डू, फुल, धुप और रोली को चढ़ाकर लक्ष्मी जी की आरती करें।

यह भी पढ़ें राहु-केतु और शनि को प्रसन्न करने के खास उपाय

9. चंद्रमा की कमजोर स्थिति का उपाय

कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति भी आपके दुश्मनों की संख्या को बढ़ा देता हैं। गरीबी इतनी बढ़ जाती हैं की व्यक्ति लोन लेकर बुरी तरह फंस जाता हैं। चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए पानी को वेस्ट नहीं करना चाहिए। ॐ सों सोमाय नम: मंत्र को 11 बार प्रतिदिन जाप करें और गाय को आटे से बनी 2 रोटी प्रतिदिन जरुर दें।

यह भी पढ़ें औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों का एक मंत्र

ॐ ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे एक ऐसा मंत्र हैं जो सभी नौ ग्रहों के दोषों से आपको बचा सकती हैं। इस मंत्र का जाप सुबह स्नान के बाद करें। अगर आपके पास आपकी कुंडली नहीं हैं तो चिंता न करें। मैं आपको सभी ग्रहों का एक ही उपाय बताने जा रही हूँ। मान्यता हैं की पक्षियों को रोजाना भोजन देने से सभी ग्रहों की स्थिति में सुधार होता हैं। इसलिए अपने घर की छत पर चिड़ियों के 9 तरह के अनाज जरुर रखें। अनाज में आप जौ, गेहूं, ज्वार, मक्का, तील, बाजरा, चना, उड़द, मूंगफली आदि जरुर शामिल करें।

यह भी पढ़ें

सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

निष्कर्ष – सभी ग्रहों का एक ही उपाय

मित्रों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सभी ग्रहों का एक ही उपाय या सभी ग्रहों को शांत करने के उपाय क्या हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों को शांत करने के लिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। आपके अच्छे कर्म और भगवान के प्रति श्रद्धा भावना इस बड़ी मुसीबत से आपको बचा सकती हैं। पशु-पक्षियों से प्रेम करें और उन्हें भोजन जरुर दें। माँ काली की पूजा से सभी ग्रह शांत हो जाते हैं।

मुझे यकीन हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सभी ग्रहों का एक ही उपाय – सभी ग्रहों को शांत करने के उपाय ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ / सुबह-सुबह कांच का टूटना

Leave a Comment