1 मिनट में याद करने का तरीका – दुनियां का सबसे बेस्ट तरीका

Spread the love

1 मिनट में याद करने का तरीका : दोस्तों कुछ बच्चे जन्म से पढाई में तेज होते हैं जो भी पढ़ते हैं उन्हें याद रहता हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जिन्हें याद करने में परेशानी होती हैं। आज की इस पोस्ट में मैं आपको सिर्फ 1 मिनट में याद करने का बेस्ट तरीका बताने जा रही हूँ जो आपको क्लास में सबसे अलग बनाएगा। अक्सर ही बच्चों में जल्दी भूलने की समस्या होती हैं। अगर आपका बच्चा भी क्लास में जो भी पढता हैं वो याद नहीं रख पाता और एग्जाम में अच्छे स्कोर नहीं आते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

1 मिनट में याद करने का तरीका - दुनियां का सबसे बेस्ट तरीका
1 मिनट में याद करने का तरीका – दुनियां का सबसे बेस्ट तरीका

यह तो आप जानते ही हैं की आज के समय में हर फील्ड में कितना कम्पटीशन हैं ऐसे में अगर बच्चा जल्दी सिखने में सक्षम नहीं हैं तो वो औरों से पीछे रह सकता हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की जल्दी याद करने के या सिखने के कुछ यूनिक तरीके को फॉलो किया जाएँ। इसी कारण हम आपको सिर्फ 1 मिनट में याद करने का तरीका बताने जा रहें हैं।

1 मिनट में याद करने का सबसे बेहतरीन तरीका

दोस्तों हर क्वेश्चन को 1 मिनट में याद नहीं किया जा सकता हैं क्योकिं यह उस क्वेश्चन के लेंथ पे डिपेंड करता हैं। लेकिन अगर आप नीचे बताएं गए टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप आसानी से 1 मिनट में किसी भी टॉपिक को पढकर आसानी से याद कर सकते हैं। ध्यान रहें की जब भी पढाई करने बैठे तो सबसे पहले अपने मन को शांत करें। दरसल जब हमारा ध्यान किसी अन्य चीज पर होता हैं तो यह याद करने में सबसे बड़ी बाधा बनती हैं।

1 मिनट में याद करने का सबसे अच्छा तरीका – इसे ध्यान से पढ़ें

मन को भटकने से रोकें और टेंशन को करें दूर

जी हाँ, याद करने में सबसे बड़ी बाधा हैं मन का भटकाव। यह समस्या अक्सर स्टूडेंट्स के साथ आती हैं। इस स्थिति में बच्चे कुछ भी याद करने में असमर्थ हो जाते हैं। आज के समय में सिर्फ पेरेंट्स ही नहीं बल्कि बच्चे भी तनाव जैसी समस्या के शिकार होते हैं। इसलिए सबसे पहले हमें अपने मन को भटकने से रोकना हैं। अगर हमारा दिमाग एक जगह कंसन्ट्रेट करेगा तो निश्चित ही याद करने में आसानी होगी। अत: पढने के लिए बैठने से पहले अपने टेंशन को दूर करना होगा। अगर आपको किसी काम का टेंशन हैं तो आप उस काम को कम्पलीट कर ही पढने को बैठे तो बेहतर होगा। इससे आपको मन के भटकाव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह 1 मिनट में याद करने का तरीका का पहला चरण हैं। कई लोग मन के भटकाव को रोक सकने में असमर्थ होते हैं ऐसे में मिनटों में याद करने के लिए आपको ध्यान केन्द्रित करना आवश्यक हैं। ध्यान एक जगह केन्द्रित करने के लिए चैप्टर या उत्तर को जोर जोर से पढ़ें। इससे आपके मस्तिष्क को कुछ और सोचने का मौका ही नहीं मिलेगा और भटकाव को रोकने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

शांत जगह का चुनाव

आपने भी कई बार महसूस किया होगा की जब हम सुबह 4 या 5 बजे पढाई करते हैं तो टॉपिक या चैप्टर्स को जल्दी समझ पाते हैं। दरसल ऐसा इसलिए होता हैं क्योकिं उस समय शोरगुल नहीं होती। इसलिए पढने के लिए ऐसे समय और जगह का चुनाव करना चाहिए जहाँ बिल्कुल शांति हो। शांत जगह का चुनाव 1 मिनट में याद करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता हैं। आप चाहे तो देर रात शांत वातावरण में पढाई कर सकते हैं।

Also, Read सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण

रट्टा मारना रोकें

दोस्तों रट्टा मारकर किसी चैप्टर को आसानी से याद तो किया जा सकता हैं लेकिन आप उतनी ही जल्दी भूल भी जायेंगे। इसलिए रट्टा मारकर याद करना समय बर्बाद करने जैसा हैं। ध्यान रहे की अगर आप किसी टॉपिक को समझकर पढेंगे तो आपको रट्टा मारने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आप उस चैप्टर के मेन पॉइंट्स को समझे और अपने तरीके से उस चीज को बोलने की या लिखने की प्रैक्टिस करें। इससे आपको रट्टा मारने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आसानी से यूनिक तरीके से उस क्वेश्चन का आंसर लिख पाएंगे। 1 मिनट में याद करने का तरीका में रट्टा मर कर याद करने के तरीके को अलग रखा गया हैं क्योकिं यह तरीका कुछ समय के लिए ही कारगर हैं।

Also, Read दाढ़ी नहीं आती तो करें ये 4 बेहतरीन उपाय

क्रिएटिव तरीके से 1 मिनट में याद करने का तरीका

जी हाँ 1 मिनट में याद करने का तरीका की इस लिस्ट में कुछ रचनात्मक तरीके भी शामिल हैं। आपने कई ऐसे शिक्षकों को देखा होगा जो याद करने के लिए शोर्ट कट तरीके बताते हैं। जैसे मान लो आपको बिहार की राजधानी याद करनी हैं तो बिहार= बिहा+र इसको दो भागों में तोड़ दे बिहा का अर्थ हो गया शादी, और शादी करने के लिए लड़की को पटाना हैं। तो इस तरह बिहार की राजधानी पटना हुई। तो इस तरह से भी किसी चीज को आसानी से याद किया जा सकता हैं तो देखा आपने मनोरंजन के साथ-साथ पढाई भी हो गयी।

Also, Read आँख फड़कना कैसे रोके – जबरदस्त उपाय

स्वस्थ रहें ( 1 मिनट में याद करने का तरीका )

मन को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता हैं। जब आप मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं तो आपका पढाई में भी मन लगता हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति आसानी से अन्य लोगों की तुलना में किसी चीज को जल्दी याद कर लेते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार को संतुलित रखें और रोज सुबह उठकर व्यायाम और योग जरुर करें। साथ ही कम से कम 8 घंटें की नींद जरुर ले और सुबह शाम आधे घंटे जरुर टहले।

Also, Read बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

पढने के बाद उस टॉपिक को जरुर लिखें

1 मिनट में याद करने का तरीका के इस टॉपिक में लिखने की प्रक्रिया को भी शामिल किया गया हैं। जी हाँ अगर आप किसी चीज को पढने के बाद बार बार लिखते हैं तो इससे आप उस चीज को अच्छी तरह समझ पाते हैं और वो आसानी से याद हो जाता हैं। इसलिए ये तरीका एक बार जरुर ट्राई करें। इस तरीके से आप बड़े चैप्टर्स भी आसानी से याद कर सकते हैं।

तो दोस्तों कैसा लगा आपको 1 मिनट में याद करने का तरीका, अगर आपको यह तरीका पसंद आया हो तो इसे शेयर जरुर करें।

Also, Read चिया के बीज की पूरी जानकारी Hindi में ( Chia Seeds in Hindi)

FAQ

Q. एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?

Ans: शांत वातावरण में अध्ययन करें और पढने के बाद उस टॉपिक को जरुर लिखें इससे जल्द याद करने में मदद मिलेगी।

Q. जल्दी जल्दी कैसे याद करें?

Ans: जल्दी जल्दी याद करने के लिए बार-बार टॉपिक को पढ़ें।

Also, Read छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना

5 thoughts on “1 मिनट में याद करने का तरीका – दुनियां का सबसे बेस्ट तरीका”

Leave a Comment