औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

Spread the love

औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं : प्राचीन समय से ही हिंदू धर्म में धार्मिक अनुष्ठानों का बहुत ज्यादा महत्व रहा है। हिंदू धर्म में शिव-पार्वती, गणेश जी, हनुमान, सूर्य, चंद्र, शनि आदि देवी देवताओं की पूजा का विशेष महत्व रहा है। शनि देव भी सभी देवताओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते है। शनि की पूजा का विशेष महत्व भी माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के में शनि देव को धीमी गति वाले एक ग्रह के रूप में परिभाषित किया गया है।

औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं
औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

शनि व्यक्ति को उसके कर्मो के अनुसार शुभ और अशुभ फल देने के लिऐ जाने जाते है। इसलिए सभी इनकी पूजा करने पर विशेष बल देते है। लेकीन औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब जानने से पहले हमें शनि देव के बारे में जानकारी हासिल करने की ज़रूरत है। 

कौन है शनि देव

शनि देव को सूर्य पुत्र कहा जाता है और महादेव इनके गुरु माने जाते है।  कथाओं के में शनि को माता पार्वती और शिव का पुत्र भी कहा जाता है। क्योंकि शनि देव ने महादेव की तपस्या करके खुश किया था। 

शनि हिंदू धर्म के एक देवता है जिन्हे ग्रह के रुप में परिभाषित किया गया है। इसके अलावा शनि को अपने नकारात्मक प्रभाव के कारण भी जाना जाता है। शनि देव को दुःख और कष्ट का प्रतीक माना गया है। शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते है। इसलिए हर बार इन्हे बुरे परिणाम ही नहीं अच्छे परिणाम भी देते हुए बताया जाता है। इन्हे दूसरे रूप में कर्मफल दाता शनि भी कहा गया है। 

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

चलिए जानते है इसके बारे में हिंदू धर्म में क्या मन्यता है: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे देवी और देवता है जिनकी पूजा सिर्फ या तो लड़के कर सकते है या सिर्फ लड़कियां। 

अगर बात करे औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं तो इसके बारे में कुछ विशेष नियम है। अक्सर कहा जाता है की औरते शनि देव की पूजा ना करे। लेकिन इस बात के पीछे भी एक गहरा कारण है। लेकीन औरते कुछ सावधानी रखे तो वे शनि देव की पूजा जरुर कर सकती है। इससे उन्हे अच्छे परिणाम भी मिल सकते है। 

चलिए जानते है औरतों को शनि देव की पूजा करने से  क्यों रोका जाता है:

तांत्रिक प्रयोग

शनि देव के कुछ मंदिर ऐसे होते है जहां लोग कुछ विशेष पूजन करते है। वे यह दिखने का प्रयास करते है की वे कितने शक्तिशाली है। ऐसे लोगो की शक्तियों की ये ऊर्जा कई बार गलत प्रभाव दिखा देती है। ऐसे में यदि कोई औरत उस मन्दिर में पूजा करने जाती है तो वह इस शक्ति और ऊर्जा के प्रभाव में आ सकती है। जिस से उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

शनिदेव की प्रतिमा को छूना

शनि देव वैसे तो कर्मफल दाता है वे किसी में भी भेदभाव नहीं करते है। लेकिन कुछ लोग अपनी तंत्र विद्या का प्रयोग इन मंदिरों में करते है और कुछ तंत्र विद्या के जरिए शनि को खुश करने की कोशिश करते है।  औरत पूजा के वक्त शनि देव की प्रतिमा को हाथ लगा दे या छू ले तो वह निगेटिव एनर्जी को अपने अंदर  अवशोषित कर लेती है। इसलिए कभी भी औरतों को शनि देव की प्रतिमा को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इसके बजाय आप किसी पीपल के पेड़ में शनि देव के नाम से दिया जला सकती है।

महिलाए शनि देव को तेल भी ना चढ़ाए इस से भी नकारात्मक ऊर्जा उनमें आ सकती है। महिलाओ को शनि देव से विषेश दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। ताकि वे इस ऊर्जा के प्रभाव से बच सके। औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं इस से जुड़े कुछ सुझाव हम आपको यहां उपलब्ध करवा रहें है। अवश्य पढ़ें। 

Also, Read साही का कांटा किस काम आता है | तांत्रिक प्रयोग

औरते शनि देव की पूजा किस तरह कर सकती है

औरते अगर शनि देव की पूजा करना चाहती है तो वे अपने खुद के घर में शनि देव का मंदिर बनवा सकती है। और उसी मन्दिर में शनि देव की पूजा करें। लेकिन किसी दूसरे मंदिर में जाकर पूजा करने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप शनिवार को शनि देव के नाम से पीपल के पेड़ में दीपक जला सकती है। 

महिलाए शनि देव की पूजा कब कर सकती है

अगर कोई महिला अपने जीवन में बहुत ज्यादा दुखों का सामना कर रही है और उसकी कुंडली खराब चल रही है। तो उस परिणाम में राहत पाने के लिए महिलाए शनि देव की पूजा कर सकती है। लेकिन पूजा करते वक्त उन्हें शनि देव की मूर्ति को बिल्कुल भी नहीं छूना चाहिए। इस से उन्हे नकारात्मक परिणाम मिल सकते है। 

Also, Read पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

शनि देव की पूजा करने से महिलाओ को क्या लाभ होता है

• संतान की प्राप्ति

वे महिलाए जो संतान प्राप्ति की ख्वाहिश रखती है। उन्हे शनि देव की पूजा करनी चाहिए। शनि देव की पूजा करके उन्हे खुश करने से आपको संतान का सुख मिल सकता है। 

• नकारात्मकता से मुक्ति

जो महिला अपने जीवन में नकारात्मक परिणाम और नकारात्मक उर्जा से परेशान है वह शनि देव की पूजा करके नकारात्मकता और जीवन की निराशा से मुक्ति पा सकती है। 

• सेहत के लिए

जो महिलाए शारीरिक पीड़ा से गुजर रही है। वे शनि देव की पूजा करे तो उन्हे स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। 

Also, Read लेटकर दूध पिलाने के नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे।

• आर्थिक लाभ

जिन महिलाओ को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है वे शनि देव को खुश करने के लिए पीपल के पेड़ में दीपक जलाए। इस से उनकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। 

• नौकरी और व्यापार में लाभ

शनि देव की पूजा करने से व्यापार और नौकरी में भी लाभ होता है। साथ ही पढ़ाई में आ रही परेशानी और रुकावटो से भी मुक्ति मिलती है। 

Also, Read बेटे होने के 4 लक्षण : लक्षणों से जाने गर्भ में पल रहे बच्चे के बारें में

• शनि देव की पूजन सामग्री क्या है

मिट्टी का दीपक, फूल, मौली, सरसो या तिल का तेल, सबूत तिल, काली उड़द, रूई, धूप, शनि चालीसा, अक्षत, काले वस्त्र आदि शनि की पूजन सामग्री है। यह पूजन सामग्री का उपयोग मात्र पुरुष कर सकते है। किंतु महिलाए सिर्फ पीपल के पेड़ दिया जला सकती है। महिलाएं चाहे तो किसी पुरुष के माध्यम से पूजा करवा सकती है। 

ऊटी में घूमने के स्थल

• शनि देव की पूजा करने का सही समय

सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद शनि की पूजा करने का सही समय बताया गया है। 

दोस्तो इस आर्टिकल में हमने औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं के बारे में बताया है। हम उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसे लाईक शेयर करे और बने रहिए हमारे साथ नई-नई जानकारि के इस सफर में। 

Also, Read पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

FAQ

Q. शनि देव की पूजा के लिए कौनसा दिन होता है?

Ans: शनि देव की पूजा शनि वार के दिन की जाती है। 

Q. शनिवार को शनि देव को पूजा में क्या चढ़ा सकते है?

Ans: काले तिल, काली उड़द, गुड, काले वस्त्र आदि शनि देव की पूजा में चढ़ाया जा सकता है।

Q. शनि देव को खुश करने का उपाय क्या है?

Ans: किसी जरूरतमंद की मदद करे और दान पुण्य करते रहे। कहते है कुछ चीजों में शनि का वास होता है। आप उनका भी दान करके शनि को खुश कर सकते है। 

Also, Read प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान

16 thoughts on “औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं”

Leave a Comment