करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023

Spread the love

करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं: नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेगें की करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं। दोस्तों करवा चौथ भारत की संस्कृति में महिलाओ के लिए कितना महत्त्वपूर्ण होता है। ये तो हम सभी जानते है। आपने यह भी देखा ही होगा की जब करवा चौथ आता है तो उसकी तैयारिया कितनी धूम धाम से होती है और कितने उल्लास के साथ में मनाया जाता है। इसलिए आज हम इसी करवा चौथ से जुडे तथ्यों के बारे में बात करेगें। 

करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023
करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023

दोस्तों  इस से पहले हम यह जानें की करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं, हमे करवा चौथ से जुड़ी जानकारि को समझना होगा। 

करवा चौथ क्या होता है?

दोस्तों करवा चौथ एक त्यौहार है जिसे भारत में महिलाओ द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाओ द्वारा व्रत रखा जाता है।  करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सभी औरते अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ का त्यौहार पति- पत्नी के रिश्ते में प्रेम का प्रतीक होता है। यह व्रत आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से हमारी संस्कृति में महत्त्वपूर्ण है। 

करवा चौथ कब है

दोस्तों साल 2023 में 1 November को करवा चौथ का व्रत हैं।  इस दिन माता पार्वती और देवो के देवो महादेव के पुत्र भगवान गणेश जी की पूजा की जाती हैं। 

Also, Read Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

करवा चौथ क्यों मनाते है?

ऐसी मान्यता है की इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है और करवा चौथ का व्रत करने से पति-पत्नी का प्यार बढ़ता है। इस दिन हर सुहागन महिला अपने पति के लिए व्रत रखती है। और अपने सुहाग की रक्षा की प्रार्थना करती है। 

दोस्तों करवा चौथ क्या है यह तो हमने जान लिया लेकिन करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं इसके बारे में भी जानना जरुरी है। 

जानें की करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं

कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को हर विवाहित महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए और हमेशा सुहागन रहने के लिए भूखे-प्यासे रहकर व्रत करती है। तो वही पति भी इस दिन अपनी पत्नि के व्रत खुलवाने का पूरा दिन इंतजार करते है।  दरअसल करवा चौथ का व्रत रात को चांद और अपने पति का चेहरा देख कर खोला जाता है। पूरा दिन उपवास करने के बाद रात को व्रत करने वाली महिला चांद की पूजा करती है। उन्हे जल और भोग चढ़ाकर आरती करती है। उसके बाद वह महिला अपने पति का चेहरा देख कर अपना उपवास तोड़ती है। महिला का पति उसे अपने हाथों से जल पिलाता है और इस तरह महिला का उपवास पूर्ण होता है। 

दोस्तो करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं यह तो हमने जान लिया लेकिन जब पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती है तो पति का भी तो कुछ फर्ज बनता है तो चलिए बात करने है की करवा चौथ की रात पति अपनी पत्नि को क्या गिफ्ट दे। 

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

करवा चौथ पर पति पत्नी को क्या गिफ्ट दे

दोस्तों एक महिला के लिए उसका आत्मसम्मान और अपने पति का प्यार ही सब कुछ होता है। इसी में एक औरत की दुनियां बसती है। लेकिन एक पति होने के और अपनी पत्नि के प्यार के लिए आप उसे कोई साड़ी, फूल, पायल गिफ्ट देते है तो आपकी पत्नि को बहुत पसंद आएगा। लेकिन ध्यान रखिए आपकी पत्नि के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट आपका दिया गया समय होता है। तो अपनी पत्नी के साथ हमेशा और करवा चौथ के दिन वक्त बिताए। 

दोस्तों करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं और एक पति अपनी पत्नि को क्या गिफ्ट दे यह जानने के बाद अब हमारे लिए यह जानना भी जरुरी है की इतने महत्त्वपूर्ण त्यौहार को मानने की विधि क्या होती है।

Also, Read असली सौंदर्य या सुंदरता(Sundarta)क्या है?

करवा चौथ की विधि और करवा चौथ पूजन विधि सामग्री

  • सुबह जल्दी उठने के बाद शौच आदि से निवृत होने के बाद स्नान करे और फिर अपने करवा चौथ के व्रत का संकल्प ले। 
  • और पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत करें।
  • इसके बाद पूजा के लिए दीवार के पास चावल से करवा की आकृति बनाए। 
  • इसके पश्चात पीली मिट्टी से माता गौरी अर्थात पार्वती बनाकर उनकी गोद में भगवान गणेश जी को बिठाए। 
  • फिर आप माता गौरी को एक चौकी पर बिठाकर उनका श्रृंगार करें।
  • इसके बाद माता गौरी की पूजा करें। 
  • पूजा सामग्री में आपको गुलाल, कुकुम, मौली,चावल,फूल, चंदन, नारियल, अगरबत्ती और मिठाई लेना है। 
  • पूजा पूर्ण होने के बाद आप गौरी माता की कथा सुने और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद ले। 

करवा चौथ व्रत कैसे खोले ?

संध्या के समय माता की ज्योत देखे और रात्रि को जब चांद निकल आए पूजा करे और अपने पति का चेहरा देख कर उनके हाथ से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोले।  इतना करने के बाद आप भोजन करें। इस तरह आपका व्रत पूर्ण होगा। 

हमारे प्यारे दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको बताया की करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं और करवा चौथ कब है। साथ हमने इस आर्टिकल में करवा चौथ के महत्व और उसकी पूजा विधि के बारे में भी जाना। 

हम यह उम्मीद करते है की आपके लिए यह आर्टिकल “करवा चौथ कब है” उपयोगी साबित हुआ होगा। इस आर्टिकल पर आने के लिए आपका धन्यवाद दोस्तों। 

Also, Read Sundarta Ki Haddi (ब्यूटी बोन) किसे कहा जाता हैं?

FAQ

Q. करवा चौथ पर पत्नि को कैसे खुश करें?

Ans: अपनी पत्नी के लिए खाने का इंतजाम कर सकते है, इसके अलावा ध्यान रखे की आप दिल को दुखाने वाली बात उन्हें ना बोले।

Q. करवा के अंदर क्या डाले?

Ans: एक चम्मच दूध, चावल और चीनी डाले।

Q. करवा चौथ के व्रत के बाद करवे का क्या करें?

Ans: अपनी सांस को या ननद को दे, साथ ही उन्हें कोई न कोई भेट जरूर दे। 

Also, Read धर्म

7 thoughts on “करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023”

Leave a Comment