पत्नी का धर्म क्या होता है – जानकर हैरान हो जायेंगे

Spread the love

पत्नी का धर्म क्या होता है – हिन्दू धर्म में पत्नी को धर्म पत्नी कहकर संबोधित किया जाता हैं। जो पत्नी अपने पति से जुडी हुई हर एक जिम्मेदारी बीना किसी दबाव के प्रेम भाव के साथ निभाती हैं वह स्त्री पति व्रता स्त्री या धर्म पत्नी कही जाती हैं। अक्सर लोग यह प्रश्न करते हैं की पत्नी का धर्म क्या होता है एक पत्नी को अपने पति के लिए क्या-क्या करना चाहिए। दोस्तों इस पोस्ट के द्वारा मैंने आपको पत्नी के धर्म के बारें में विस्तार से बताउंगी साथ ही बताउंगी की अच्छी पत्नी में कौन-कौन से गुण होते हैं। हिन्दू धर्म में पति पत्नी को वामांगी भी कहते हैं। भगवान शिव नें अर्ध नारीश्वर रूप धारण कर पूरी दुनियां को बताया की पत्नी वास्तव में आपके शरीर का ही एक अंग हैं।

पत्नी का धर्म क्या होता है - जानकर हैरान हो जायेंगे
पत्नी का धर्म क्या होता है – जानकर हैरान हो जायेंगे

दोस्तों एक पत्नी का धर्म पति के धर्म के समान ही होता हैं। क्योकिं पति-पत्नी अलग होते हुए भी एक ही होते हैं। इनमें से किसी एक के दुखी होने पर दूसरा भी दुखी हो जाता हैं। इसलिए पति पत्नी को हमेशा साथ रहकर परिस्थितियों से लड़ना चाहिए। लेकिन इस पोस्ट में मैं पति के धर्म की बात नहीं कर रही हूँ। इस पोस्ट में मैं आपको एक पत्नी के धर्म के बारें में बताने जा रही हूँ। अत: इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें:-

पत्नी का धर्म क्या होता है –

जब किसी स्त्री पुरुष का विवाह होता हैं तो विवाह के बाद इनकी जिमेदारियां भी बढ़ने लगती हैं। जैसा की मैंने आपको बताया की पति-पत्नी दोनों के धर्म हर दृष्टिकोण से बिल्कुल समान ही होते हैं। पति को भी पत्नी की हर इच्छा और हर परिस्थिति में साथ देना होता हैं। ठीक उसी तरह पत्नी के भी कुछ धर्म हैं तो आइये जानते हैं की पत्नी का धर्म क्या होता है ?

1. प्रेम देना

एक अच्छे रिश्ते की शुरुवात होती हैं विश्वास हैं जहाँ विश्वास हैं वही प्रेम हैं। पति पत्नी के बीच किसी तरह की दिवार नहीं होनी चाहिए। प्रेम जीवन के हर मोड़ पर एक दुसरे का साथ देने के लिए और हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने में सहायता करता हैं। जब घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं तो घर में शांति का माहौल होता हैं और व्यक्ति को किसी तरह की मानसिक तनाव नहीं होती हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने सपने पुरे करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती हैं।

2. पति का सम्मान

एक अच्छी पत्नी का धर्म हैं की पति की गलती होने पर भी किसी अन्य बाहरी व्यक्ति के सामने पति को कुछ गलत न कहें। पत्नी को अकेले में बैठकर पति की गलतियों को बताना चाहिए। क्रोध में लिया गया कोई भी निर्णय सदैव हानि ही पहुंचाता हैं। एक अच्छी पत्नी का कर्तव्य हैं की वह पति के पेरेंट्स की इज्जत करें और पति को सम्मान दें।

Also, Read पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए

3. झूठ कभी न बोलना – पत्नी का धर्म क्या होता है

पत्नी का धर्म क्या होता है – झूठ न बोलना – जी हाँ एक अच्छी पत्नी कभी भी अपने पति से झूठ नहीं बोलती हैं और ण ही कभी कुछ छुपाती हैं। पत्नी का धर्म हैं की पति को हर एक चीज बताएं जिससे उसे परेशानी हो। अगर पति के किसी आदत से पत्नी परेशान हैं तो प्रेम से पति को उन गलत आदतों के बारें में समझाना भी पत्नी का धर्म हैं।

3. हर परिस्थिति में साथ देना चाहिए

अगर पति किसी मुसीबत में हैं या उनको आपकी जरूरत हैं तो एक पत्नी का धर्म हैं वह अपने पति की हर संभव मदद करें। जो पत्नियाँ पति को मुसीबत में छोड़ देती हैं वह जीवन में कभी भी सुख का अनुभव कर पाती हैं। इसलिए पति को विषम परिस्थिति से निकालने की या उनकी मदद करने की कोशिश करना ही स्त्री या पत्नी का परम धर्म हैं।

4. सेवा करना – पत्नी का धर्म क्या होता है

अगर पति बीमार हैं या किसी तरह की शारीरिक प्रॉब्लम हैं तो पत्नी का कर्तव्य हैं की वह पति की आखिरी सांस तक सेवा करें। यह सिर्फ पत्नियों के लिए ही नहीं बल्कि एक पति का भी यही धर्म हैं।

Also, Read पत्नी अपने पति से दूर क्यों रहती है – दूरियों की वजह जाने

5. आर्थिक रूप से सहयोग करना भी पत्नी का धर्म

अगर घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हैं और कमाने से ज्यादा घर में खर्चे हैं तो इस स्थिति में पत्नी का यह धर्म की रोजी रोटी और बच्चों के भविष्य के लिए पति के साथ बिज़नस में पति की सहायता करें। अगर यह संभव नहीं हैं तो छोटे-मोटे जॉब करके भी पति की सहायता की जा सकती हैं।

6. गलत आदतों से छुटकारा

दोस्तों अगर पति किसी गलत लत का शिकार हैं जैसे – जुआ खेलना, शराब पीना, लड़की बाजी करना, पैसे उड़ाना आदि तो इस स्थिति में पत्नी का धर्म हैं की वह पति को प्रेम से समझाएं। उन्हें बताएं की जो पैसे आप बर्बाद कर रहे हैं उन पैसों से उनका भविष्य सुधर सकता हैं। बच्चों की पढाई और महंगाई के से अवगत कराएँ। लेकिन ध्यान रखना चाहिए की इस स्थिति में लड़ाई नहीं करनी चाहिए। अगर पत्नी प्रेम से समझाएगी तो पति अवश्य समझेगा। पत्नी का धर्म क्या होता है यह तो आप भलीभांति जान चुके हैं।

Also, Read अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

7. पत्नी का धर्म हैं पति की छोटी जरूरतों को पूरी करना

कई बार पति खाने पीने की चीजों को लेकर कुछ नहीं बोलता हैं लेकिन पत्नी का धर्म हैं की सप्ताह में कम से कम एक बार उनके लिए मनपसंद खाना जरुर बनायें। इससे पति पत्नी के बीच प्रेम में भी बढ़ोतरी होती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती हैं।

पत्नी का धर्म क्या होता है इसके बारें में मैंने आपको विस्तार से बताया हैं। हर स्त्री का कर्तव्य हैं की पति को बुरे मार्ग पर जाने से बचाएं। पति पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास का होता हैं दोनों को हर स्थिति में एक दुसरे का साथ देना चाहिए। सेवा करने से पति आपका दीवाना बन जायेगा मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Also, Read जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

5 thoughts on “पत्नी का धर्म क्या होता है – जानकर हैरान हो जायेंगे”

Leave a Comment