पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने

Spread the love

पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने – पोंड्स एक पोपुलर ब्रांड हैं। बाजार में कई तरह के ब्यूटी क्रीम उपलब्ध हैं। पोंड्स कम दाम में मिलने वाला सबसे अच्छी क्रीम मानी जाती हैं। इस क्रीम से चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं। पोंड्स के अनेक तरह के प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं। पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में से एक हैं। इसका उपयोग आप डेली भी कर सकते हैं। यह क्रीम त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता हैं।

अगर आपको रोजाना ऑफिस जाना होता हैं या किसी पार्टी में जाना हैं तो यह क्रीम आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता हैं। तेज धुप में निकलने से पहले इस क्रीम का इस्तेमाल आपकी त्वचा को हानिकारक रेज़ से सेफ रखता हैं। आइये विस्तार से पोंड्स क्रीम के फायदे व नुकसान के बारें में जानते हैं साथ ही आपको बताएँगे की पोंड्स क्रीम कब और कैसे लगाना चाहिए

पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए जाने
पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए जाने

दोस्तों, पोंड्स क्रीम का उपयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं। यह क्रीम सभी तरह के स्किन के लिए अच्छा हैं। जिनकी त्वचा रुखी और तैलीय वे भी इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम के इस्तेमाल से फेस पर उपस्थित दाग धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं। कुछ दिनों तक लगातार इस क्रीम को लगाने से त्वचा दागरहित हो जाता हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल सही तरीके से करना जरुरी हैं अन्यथा आपको कोई फायदा नहीं होगा। नीचे बताया गया हैं की पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं।

पोंड्स क्रीम के फायदे व नुकसान

हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों, प्रदुषण और गलत खान-पान से काफी नुकसान पहुंचता हैं। चेहरे को खुबसुरत और बेदाग बनाने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। दमकती त्वचा हमारे आत्मविश्वास को बढाती हैं। पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम न सिर्फ आपके चेहरे को अद्भुत ग्लो देता हैं बल्कि यह UV किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का भी कार्य करता हैं। पोंड्स क्रीम के फायदे व नुकसान विस्तार से नीचे बताएं गए हैं।

पोंड्स क्रीम के फायदे

पोंड्स क्रीम के फायदे
पोंड्स क्रीम के फायदे
  • इसमें मौजूद विटामिन B3 यानी नियासिनामाइड चेहरे पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी काले डार्क स्पॉट्स को दूर करती हैं और त्वचा पर हुए संक्रमण को दूर करने में मदद करती हैं। त्वचा पर आ रहे बुढ़ापे के लक्षणों को भी दूर करने में सहायक हैं।
  • इसका SPF15 फार्मूला सूर्य की हानिकारक किरणों को त्वचा तक नहीं पहुँचने देता हैं।
  • अगर तेज धुप की वजह से चेहरे की त्वचा का रंग ज्यादा डार्क हैं और कही नार्मल हैं तो यह स्किन की रंगत को बराबर करता हैं।
  • यह त्वचा में लम्बे समय तक नमी को बनाकर रखता हैं। नियासिनामाइड नमी को चेहरे पर बरकरार रखने में मदद करता हैं।
  • इसके इस्तेमाल से तत्काल चेहरे पर ब्राइटनेस आती हैं। लगातार इस्तेमाल से चेहरे का कालापन दूर होता हैं।
  • ऑयली स्किन को भी संतुलित रखता हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन न ज्यादा ड्राई होती हैं और न ही ऑयली होती हैं।
  • इसका उपयोग न सिर्फ चेहरे बल्कि शरीर के अन्य अंगों जैसे गर्दन और हाथों की रंगत को सुधारने के लिए भी किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें पूरे शरीर को गोरा करने वाली क्रीम – गोरा होने की 5 बेस्ट क्रीम

पोंड्स क्रीम के नुकसान

इस क्रीम के अनेकों फायदे हैं। हालांकि इसके इसके इस्तेमाल से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल बच्चे पर करना सेफ नहीं हैं। इसमें मौजूद केमिकल बच्चे के स्किन को क्षति पहुंचा सकती हैं। पोंड्स की कुछ क्रीम में ग्लाइकोलिक एसिड हो सकते हैं जिससे त्वचा में जलन की समस्या भी हो सकती हैं। अगर त्वचा पर लाल रंग के पैच आते हैं या जलन होती हैं तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ग्लाइकोलिक एसिड का कार्य रोम छिद्रों को खोलना हैं। ऐसे में कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती हैं। आइये अब जानते हैं की पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए

यह भी पढ़ें व्हाइट टोन क्रीम कब लगाना चाहिए – व्हाइट टोन क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या होता है

पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए

दोस्तों, पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल दिन में सुबह या शाम ही करना चाहिए। पोंड्स के कुछ अन्य क्रीम भी आते हैं जिसे रात में उपयोग किया जाता हैं। इस क्रीम को रात में लगाकर सोना नहीं चाहिए। अर्थात रात में इसका इस्तेमाल न करें। इस क्रीम का इस्तेमाल त्वचा को अच्छी तरह साफ़ करने के बाद ही किया जाना चाहिए। अगर त्वचा अधिक तैलीय हैं तो फेस को साफ़ कर ही इस क्रीम को चेहरे पर अप्लाई करें। इस क्रीम को पार्टी या ऑफिस के लिए जाने से पहले लगा सकते हैं। इस क्रीम को दिन में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम कैसे लगाएं

  • इस क्रीम को सही तरीके से लगाने पर आपको अच्छा रिजल्ट मिलता हैं।
  • सबसे पहले किसी अच्छे फेसवाश से चेहरे को धोकर साफ़ करना जरुरी हैं।
  • धुप, प्रदुषण और धुल मिट्टी से प्रभावित चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा और भी काला दिख सकता हैं।
  • इसलिए चेहरे को धोना आवश्यक हैं।
  • इसका इस्तेमाल गर्दन और हाथों पर भी कर सकते हैं इसलिए उन जगहों को भी साफ़ करें।
  • साफ़ करने के बाद तौलिये से स्किन को सुखाएं।
  • अब थोड़ा सा क्रीम निकालकर चेहरे के डार्क स्पॉट्स पर सबसे पहले अप्लाई करें।
  • उसके बाद पुरे चेहरे, गर्दन और हाथों पर क्रीम लगाते हुए तब तक हल्का मसाज दे जब तक क्रीम पूरी तरह सुख न जाएं।
  • सूखने के बाद किसी अन्य क्रीम का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए साथ ही इस क्रीम के फायदे और नुकसान की भी जानकारी इस पोस्ट द्वारा प्रदान की गयी हैं। पोंड्स वाइट ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल सुबह और शाम के समय कर सकते हैं। यह क्रीम भरोसेमंद हैं। मीडियम वर्ग के परिवार इस क्रीम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। पार्टी और रोजाना यूज़ के लिए भी यह परफेक्ट हैं। इस क्रीम को गर्मी के मौसम में ज्यादा उपयोग किया जाता हैं क्योकिं सूर्य की भयंकर तेज जला देने वाली धुप से भी यह स्किन को बचाती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने ” आपको पसंद आयी होगी। इस क्रीम का उपयोग करने से पहले इसके फायदे नुकसान की जानकारी सभी के लिए आवश्यक हैं। इसलिए इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें रातों रात गोरा होने के उपाय – बस करें यह 4 उपाय फिर देखें कमाल

3 thoughts on “पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने”

Leave a Comment