सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने

Spread the love

सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने – सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ तो कुछ चीजों का दिखाई देना अशुभ माना जाता हैं। कभी-कभी सपने में दिखी कुछ चीजों के अर्थ को समझना बेहद पेचीदा होता हैं। सनातन धर्म में गाय की पूजा की जाती हैं। कुछ लोगों को गाय के सपने अक्सर आते हैं। गाय को सपने में अलग-अलग स्थितियों में देखना हैरान कर देने वाले संकेत देता हैं। स्वप्न शास्त्र में गाय से जुड़े सपनों का मतलब बताया गया हैं।

सपने में गाय पीछे पड़ जाना
सपने में गाय पीछे पड़ जाना

गाय को लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता हैं। हिन्दू धर्म में गाय के गोबर, दूध और कई अन्य चीजों का इस्तेमाल पूजा पाठ के कार्यों में भी किया जाता हैं। गाय के मूत्र से कई प्रकार की औषधियां भी बनाई जाती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की सपने में गाय पीछे पड़ जाना और सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं।

सपने में गाय पीछे पड़ जाना

कुछ सपने लोगों को काफी हैरान कर देते हैं। सपने में गाय पीछे पड़ जाना भी एक ऐसा ही सपना हैं। इस सपने को देखने के पश्चात व्यक्ति के मन में डर बैठ जाता हैं। सपने में गाय पीछे पड़ जाना अशुभ माना जाता हैं। अगर गाय आपका पीछा कर रहा हैं या अपने सींगों से मारने की कोशिश कर रहा हैं तो इसका मतलब हैं की आपके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होने वाली हैं जिसके नाम मात्र से आप भयभीत हो जाते हैं। यह सपना आपको स्थिति से लड़ने या डटकर सामना करने के लिए प्रेरित करता हैं।

अगर सपने में गाय साधारण चाल से आपके पीछे-पीछे चल रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। यह सपना इंगित करता हैं की ईश्वर की कृपा और आपके शुद्ध कर्मों से आपने उस बुरी घटना को टाल दिया हैं जो आपको शारीरिक और आर्थिक रूप से हानि पहुंचा सकती थी। परन्तु गाय का पीछे पड़ जाना और हमला कर देना भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान की ओर इंगित करता हैं। आपके समक्ष कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जो आपके व्यापार और जॉब को प्रभावित कर सकती हैं। अत: ऐसे सपने देखने के बाद प्रतिदिन गाय को रोटी जरुर खिलाएं। गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता हैं। उनके आशीर्वाद से अशुभ स्थिति का निवारण होगा।

सपने में गाय का घर में आना

सपने में गाय का घर में आना संकेत हैं की अब आपके जीवन से सारे कष्टों का अंत निकट हैं। अगर आप आर्थिक समस्यायों से जूझ रहे हैं तो निश्चिंत रहे और कर्म करते रहें। इस सपने का मतलब हैं की लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी हुई हैं। धन से जुड़ी समस्याएं जल्द ही दूर होगी। गाय को सुख- समृद्धि का वाहक माना जाता हैं। गाय का घर में पधारना ईश्वर के आगमन के समान माना जाता हैं। निकट भविष्य आपके लिए बेहद शुभ हैं। घर में सकारात्मकता आएगी। घर में होने वाले बेवजह के झगड़े बंद होंगे। मन को असीम शांति का अनुभव होगा। आप अपने कार्य पर फोकस कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें सपने में कीचड़ से बाहर निकलना / सपने में नाली का कीचड़ साफ करना

सपने में गाय को भागते हुए देखना

सपने में गाय को स्वयं से दूर भागते हुए देखना अशुभ माना जाता हैं। इस सपने का अर्थ हैं की भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए धन खर्च पर तत्काल लगाम लगाएं। वही गाय को स्वयं की तरफ भागते हुए देखना शुभ हैं। इसका मतलब हैं की शारीरिक कष्टों से आपको मुक्ति मिलेगी। धन संचय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार अच्छा चलेगा और आपका नाम रौशन होगा।

यह भी पढ़ें सपने में किसी दूसरे को चोट लगते हुए देखना या एक्सीडेंट देखना देते हैं भयंकर संकेत

सपने में गाय की बछिया देखना

सपने में गाय की बछिया देखना
सपने में गाय की बछिया देखना

दोस्तों, सपने में गाय की बछिया देखना बेहद शुभ हैं। यह सपना इंगित करता हैं की आपके जीवन में कुछ बेहद शुभ होने वाला हैं। बुरे दौर के अंत के साथ एक नयी और सफल शुरुवात आपका इंतेजार कर रही हैं। जिस क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे उसे सफलतापूर्वक प्राप्त करेंगे। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वही अगर आपने बछिया को दूध पीते देखा हैं तो यह संतान और मां के बीच के प्रेम को दर्शाता हैं। इसका मतलब हैं की परिवार में सुख शांति और खुशियों का वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें सपने में मुख्यमंत्री से बात करना / सपने में किसी बड़े आदमी को देखना क्या संकेत देता हैं

सपने में गोबर देखना शुभ या अशुभ

आज भी गाँव में गोबर से घर को लिपा जाता हैं। घर को गोबर से लीपना बेहद अच्छा माना जाता हैं। गाय के गोबर से भगवान का पिंडा भी बनाया जाता हैं। गाय के गोबर से उपले भी बनायें जाते हैं। उपलों को गोइठा भी कहा जाता हैं। गोइठे की सहायता से भोजन को पकाया जाता हैं। सनातन धर्मं में गाय का गोबर भी बहुत पवित्र माना जाता हैं। सपने में गोबर देखना शुभ हैं जो संकेत देता हैं की मानसिक टेंशन से आपको जल्द छुटकारा मिलेगा। आपके किसी विशेष कार्य में आ रही बाधा स्वत: ही कुछ समय पश्चात दूर होगी। आप जल्द ही लिए गए कर्ज को चूका सकने में समर्थ होंगे। जिस धन की प्रतीक्षा आप लम्बे समय से कर रहे हैं उसमें आ रही रुकावट दूर होगी।

यह भी पढ़ें शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाने के फायदे – शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए या नहीं

सपने में गोबर से लीपना देखना

सपने में गोबर से लीपना देखना एक ऐसा सपना हैं जो हर किसी को नहीं आता हैं। अगर आपने इस सपने को देखा हैं तो खुश हो जाइए। इस सपने का अर्थ आपको हैरान कर देगा। दरसल यह सपना भाग्य बदलने के संकेत हैं। भुत और वर्तमान में जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं या थे वे जल्दी से पुरे होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा से जल्द ही धनवर्षा होगी जो आपके समस्त कष्टों को हर लेगी। इसके अलावे यह सपना घर में अतिथियों के आगमन के भी संकेत देते हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में गाय पीछे पड़ जाना

इस पोस्ट में मैंने बताया हैं की सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं। अगर आप गाय को सपने में खुश देखते हैं या उसे बच्चे के साथ देखते हैं तो समझ लीजिये की आपकी किस्मत बदलने वाली हैं। बिमारियों से ग्रसित व्यक्ति के सपने में गाय का आना स्वस्थ होने के संकेत हैं। खुद घर के आंगन में गोबर से लीपते हुए देखना किसी ऐसे व्यक्ति के आगमन के भी संकेत हो सकते हैं जो आपके लिए पूजनीय हैं। गाय को बीमारी की अवस्था में या मरते हुए देखना अशुभ हैं जो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट के आने का सूचक हैं।

मुझे यकीन हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं ” बेहद अच्छी लगी होगी। अगर आप रोज गाय को रोटी खिलाएंगे तो आपके सारे दुःख दर्द और अशुभ स्थितियां स्वत: ही नष्ट हो जायेंगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में काला सांप को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ / सपने में दो सांप को देखना

6 thoughts on “सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने”

Leave a Comment