सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत

Spread the love

सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत – सपने का संबंध रियल लाइफ में होने वाले उन बदलाओं से हैं जो वर्तमान और भविष्य में होने वाले हैं। कुछ सपने पास्ट लाइफ से भी जुड़े रहते हैं जो व्यक्ति को सतर्क रहने के लिए इशारा करता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई भी सपना अर्थहीन नहीं होता हैं। सभी सपनों का उद्देश्य मौजूदा और भविष्य के जीवन अलग तरीके से बताना होता हैं। जो व्यक्ति समय रहते सपने के अर्थ को समझ लेता हैं वह किसी भी बुरी परिस्थिति से खुद को निकाल लेता हैं। सपने में पीला आम देखना और सपने में आम गिरते हुए देखना कुछ ऐसे ही सपने हैं जिनका अर्थ आपको हैरान कर देगा।

सपने में पीला आम देखना
सपने में पीला आम देखना

अगर आपके साथ कुछ गलत होने वाला हैं तो प्रकृति सपनों और अन्य किसी माध्यम से आने वाली उन विकट परिस्थितियों के बारें में संकेत देती हैं। जब व्यक्ति कुछ अच्छा सपना देखता हैं तो उसका मन प्रफुल्लित हो जाता हैं। वही बुरे और डरावने सपने मन को अशांत कर देते हैं। हालांकि सभी डरावने सपने अशुभ नहीं होते हैं। सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना ऐसे सपने हैं जिनका अर्थ अधिकत्तर लोगों को पता नहीं होता हैं। नीचे विस्तार इन सपनों के बारें में पढ़ें।

सपने में आम गिरते हुए देखना

दोस्तों, सपने में कच्चे और पके आम गिरते हुए देखना अलग-अलग संकेत देते हैं। अगर आपने एक हरे रंग के कच्चे आम को असमय पेड़ से गिरते हुए देखा हैं तो यह सपना शुभ नहीं हैं। इस सपने का अर्थ हैं की बिना सोचे समझे वर्तमान में लिए गए कुछ जरुरी और अहम फैसले आपके जीवन में कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर आप शिक्षा या व्यापार से जुड़े फैसले लेना चाहते हैं तो अपनों से बड़ों की राय जरुर लें। आपका एक गलत डिसीजन आपके वर्तमान और भविष्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। यह सपना आर्थिक हानि और होने वाले स्वास्थ्य समस्यायों की ओर इंगित करता हैं।

वही सपने में पके हुए आम को गिरते देखना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। इसका मतलब साफ़ हैं की आपके द्वारा बोया गया बीज फल के रूप में आपके समक्ष हैं। अर्थात आप जिस व्यापार या जॉब में हैं उसमें सफल होंगे। समय के साथ आपकी और आपके प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अचानक से बड़ी सफलता और धन मिल सकता हैं जो आपके जीवन में खुशियों की बौछार करेगा। सपने में पके आम गिरते हुए देखना कर्मफल प्राप्ति की ओर इंगित करता हैं। जल्द ही आपके अच्छे कर्मों का फल भौतिक सुखों के रूप में मिलने वाला हैं।

यह भी पढ़ें सपने में घर की मरम्मत देखना / सपने में घर लीपना देखना शुभ या अशुभ

सपने में पका हुआ आम तोड़ना

मित्रों, सपने में पका हुआ आम तोड़ना किस्मत बदलने के संकेत हैं। अगर आपने स्वयं ही आम को तोड़ा हैं तो समझ लीजिए की जल्द ही वो समय आने वाला हैं जब चहु ओर से आपके धन का आगमन शुरू होगा। आपकी दयनीय स्थिति में सुधार होगा। ठप या मंदा पड़ा व्यापार में अचानक से ग्रोथ देखने को मिलेगा। कड़ी मेहनत आपकी इच्छा और लक्ष्य को पूर्ण करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें सपने में दो कुत्ते देखना और हमला करना करना शुभ या अशुभ

सपने में पका हुआ आम खाते हुए देखना

सपने में पका हुआ आम खाते हुए देखना
सपने में पका हुआ आम खाते हुए देखना

पके हुए आम का स्वप्न में सेवन करना अच्छा माना जाता हैं। यह सपना गरीबी और दुर्भाग्य के खत्म होने के संकेत हैं। कर्म पथ पर चलने के क्रम में भटकाव का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप लक्ष्य को प्राप्त कर जीवन का असल आनंद प्राप्त करेंगे। निकट समय नयी नौकरी के लिए सबसे उत्तम हैं। आपको जल्द ही अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत

गर्भावस्था में सपने में आम देखना

दोस्तों, गर्भावस्था में सपने में आम देखना संतान के बारें में संकेत देते हैं। हरे रंग के आम को सपने में देखना इंगित करता हैं की आपकी डिलीवरी में अभी काफी समय बचा हुआ हैं। वही पके आम का सपना दर्शाता हैं की अब डिलीवरी का समय बेहद नजदीक हैं। गर्भावस्था में सपने में किसी भी प्रकार का आम देखना पुत्र रत्न प्राप्ति के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सपने में देखना और रोना क्या संकेत देता हैं जाने

सपने में पीला आम देखना

सपने में पीला आम देखना अर्थात पका हुआ आम देखना शुभ हैं। जिसका मतलब हैं की आपकी उन मनोकामनाएं और इच्छाओं के पूर्ण होने का समय आ गया हैं जिसकी प्रतीक्षा में आपने एक लम्बा जीवन बिता दिया हैं। गर्भावस्था में सपने में पीला आम देखना बेटा होने की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना कैसा संकेत देता हैं। दोस्तों में सपने में हर किसी को अलग-अलग तरह के आम दिखाई दे सकते हैं। परन्तु ज्यादात्तर लोगों को कच्चा और हरा आम दिखाई देता हैं। इन सबका मतलब मैंने ऊपर विस्तार से बताया हैं। कुछ लोगों को सपने में सड़े-गले आम दीखते हैं जो की शुभ नहीं माना जाता हैं। अगर आपके सपने में इस तरह के आम दिखाई दे रहे हैं तो आर्थिक हानि की सम्भावना हैं। साथ ही जॉब, व्यापार, शिक्षा क्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत ” बेहद अच्छी और रोचक लगी होगी।

यह भी पढ़ें सपने में हनुमान जी का नाम लेना और उन्हें उड़ते हुए देखना देता हैं आश्चर्यजनक संकेत

2 thoughts on “सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत”

Leave a Comment