Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे

Spread the love

Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे – Caraway Seeds को Black Cumin और शाही जीरा भी कहा जाता हैं। यह सामान्य जीरा की तरह ही होता हैं। इसका नाम शाही जीरा इसलिए पड़ा क्योकिं यह स्याह रंग का होता हैं। साथ ही शाही शब्जियों को बनाने में इसका उपयोग सबसे अधिक किया जाता हैं। शादी-विवाह या किसी पार्टी-फंक्शन में Caraway Seeds का उपयोग व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता हैं। सामान्य जीरा की अपेक्षा Caraway Seeds थोड़ा अधिक गर्म प्रकृति का होता हैं। यही कारण हैं की रोजाना के भोजन के लिए सफ़ेद जीरा को ही बेस्ट माना जाता हैं। आइए विस्तार से Caraway Seeds के बारें में जानते हैं।

Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे
Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे

काले या स्याह जीरे का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में किया जाता हैं। इस जीरे का इस्तेमाल गर्मी के मौसम में सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। Caraway Seeds से कई रोगों का इलाज किया जाता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की काला या शाही जीरा के उपयोग ( Caraway Seeds in Hindi Uses ) और फायदे क्या हैं।

What is Caraway Seeds in Hindi: काला या शाही जीरा क्या हैं ?

Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे
Caraway Seeds in Hindi

Caraway Seeds का वैज्ञानिक नाम Carum carvi हैं। पौधा की ऊंचाई लगभग ३० सेंटीमीटर तक जा सकती हैं। इसमें लगने वाले फुल ५० से ६० सेंटीमीटर तक ऊँचे हो सकते हैं। पौधे के जन्म के बाद इसमें कई छोटी-छोटी डालियां निकलती हैं। इसके फुल सफ़ेद या पीले और पत्ते लम्बे और हरे रंग के होते हैं। इसके फुल छत्ते की तरह दिखाई देते हैं। इसमें लगने वाले फल को ही Caraway Seeds के नाम से जाना जाता हैं। फ्रूट या सीड्स के इस्तेमाल से कई तरह के औषधियां स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं।

Caraway Seeds का स्वाद सफेद जीरे की तुलना में ज्यादा कड़वा और तीक्ष्ण होता हैं। Caraway Seeds में कई तरह के जरुरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फोस्फोरस, थायमिन, ज़िंक और कई तरह के विटामिन होते हैं। इसमें विटामिन सी और ई के साथ-साथ विटामिन बी1,2,3,9 भी होता हैं। आइये अब जानते हैं की काला जीरा के फायदे ( Caraway Seeds in Hindi Benefits ) क्या हैं।

काला जीरा के फायदे ( Caraway Seeds in Hindi Benefits )

काला जीरा कई रोगों से शरीर को बचाता हैं। इसके सेवन से कई शारीरिक समस्याएं नष्ट होती हैं। पहले के समय में इस जीरे का उपयोग सिर्फ पेट से संबंधित समस्यायों के उपचार में किया जाता था। हाल में किये गए अध्ययन से पता चला हैं की इसके सेवन से अनेकों बीमारियों का अंत हो सकता हैं। इसलिए आइये जानते हैं की काला जीरा के फायदे ( Caraway Seeds in Hindi ) क्या-क्या हैं।

1. पेट संबंधी समस्यायों में

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। यह आपकी भूख को नियंत्रित करता हैं। काला जीरा पाचन तन्त्र को भी दुरुस्त करता हैं। काले जीरे से निर्मित कई दवाएं बनायी जाती हैं जिसका इस्तेमाल अपच और पेट की अन्य समस्यायों में की जाती हैं। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट की विभन्न समस्यायों का निवारण करता हैं। अगर आप अपच, कब्ज से होने वाले पेट दर्द या गैस से परेशान हैं तो काले जीरे का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

2. दांत के दर्द में उपयोगी

काला जीरा (Caraway Seeds) का इस्तेमाल सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजनों के निर्माण में ही नहीं किया जाता हैं। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि हैं जो सर दर्द से लेकर दांत के दर्द में भी बहुत फायदेमंद हैं। यह एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटीसेप्टिक गुणों वाला हैं। काले जीरे से निर्मित तेल बाजार में किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर मिल जाएगी। इस तेल की कुछ बुँदे आपके सर दर्द और दांत के दर्द को मिनटों में कम कर देगी। अगर आप तेल नहीं खरीद सकते हैं तो जीरे को तवे पर हल्का भुजे और उसे एक कप पानी में मिलाकर उबलने दें। जब पानी हल्का गर्म रहे तो इससे प्रभावित दांतों के पास मुंह में रखें। 1 से 2 मिनट बाद मुंह से पानी फेंक दें। इस क्रिया को तब तक दोहराते रहे जब तक पूरा पानी खत्म न हो जाएं।

यह भी पढ़ें जीरा खाने के फायदे (Jeera Khane ke Fayde)

3. इम्युनिटी बूस्टर हैं काला जीरा

जिंक, आयरन और इसमें मौजूद विटामिन सी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढाता हैं। यह स्वाद में थोडा कड़वा जरुर होता हैं लेकिन इसका सेवन आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने का कार्य करता हैं। मधुमेह रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करेगा। इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं। ध्यान रहे की इसका जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक भी हो सकता हैं। आप इसका सेवन हर्बल चाय बनाकर या इसके पाउडर को पानी में मिक्स करके कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें सब्जा बीज (Sabja Seeds in Hindi) के असीमित लाभ और सम्पूर्ण जानकारी

4. वजन को करें नियंत्रित

अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो शाही जीरे का सेवन जरुर करें। जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया हैं की इसमें फाइबर हैं जो ज्यादा खाने की इच्छा को कम करता हैं। यह शरीर के फैट को तेजी से बर्न करता हैं। फाइटोकेमिकल और फैटी एसिड से युक्त जीरे के पाउडर को रोज सुबह-सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पीने से वजन कम होने लगता हैं। आपको एक गिलास हल्का गर्म पानी लेना हैं और उसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर और आधे निम्बू का रस मिक्स करना हैं। इस मिश्रण को लगातार एक महीने पीने से वजन में काफी कमी देखि जाती हैं।

यह भी पढ़ें अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

5. एनीमिया में हैं फायदेमंद

शरीर में खून की कमी होने पर भी Caraway Seeds बेहद फायदेमंद हैं। इसमें भरपूर आयरन और जिंक हैं। शरीर में आयरन कमी हीमोग्लोबिन स्तर को गिरा देता हैं। रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन और ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों में पहुँचाने में आयरन की मुख्य भूमिका होती हैं। आयरन की कमी थकान, चक्कर आना, बेहोश होना जैसी स्थितियों का कारण बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है – ज्यादा नींद आने के कारण और उपाय जाने

Caraway Seeds in Hindi Uses : काले जीरे के उपयोग

दोस्तों, Caraway Seeds का उपयोग शब्जी, केक, सूप, शाही पनीर की शब्जी, बिस्किट, तेल, हर्बल चाय, आयुर्वेदिक औषधि, अंग्रेजी दवा आदि बनाने में किया जाता हैं। यह बीज कब्ज, सर्दी खांसी, पेट दर्द, गैस, मधुमेह, मोटापा जैसी समस्यायों को दूर करने में काफी असरदार मानी जाती हैं। इसका सेवन पुरे बॉडी में ऑक्सीजन के फ्लो संतुलित रखने में मदद करती हैं। इसके तेल का यूज़ त्वचा संबंधी समस्यायों और दर्द को दूर करने में किया जाता हैं।

नोट:– इसके अधिक सेवन से शरीर में आयरन की अधिकता हो सकती हैं। गर्भवस्था, डायबिटीज, किडनी की समस्या, किसी प्रकार की सर्जरी आदि होने पर इसका सेवन बिना डॉक्टर के सलाह के करना नुकसानदायक हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष –

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की शाही जीरा के जबरदस्त फायदे ( Caraway Seeds in Hindi ) क्या हैं। यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने आदि में बेहद फायदेमंद हैं। इसका सेवन ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित करता हैं एवं आँतों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। अगर आप पेट से जुडी बीमारी से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसकी पत्तियां, जड़े और बीज सभी शरीर के लिए फायदेमंद हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” Caraway Seeds in Hindi ” की यह जानकारी बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें हेम्प सीड्स (Hemp Seeds in Hindi) के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे

2 thoughts on “Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे”

Leave a Comment